.jpg)
सिरसा, दिसबर। गरीब और दीनदुखियों की मदद करना ागवान की सेवा करने के बराबर है। इनकी सेवा करने से पुण्य तो मिलता ही है साथ में आत्मिक सुख भी मिलता है। ये उद्गार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर की धर्मपत्नी व ललित गीतांजलि माकन फाउंडेशन की चेयरपर्सन अवंतिका तंवर ने बाबा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर में आयोजित निशुल्क मैडीकल जांच कैंप के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर दिल्ली से आए हुए चिकित्सकों द्वारा फ्री मैडीकल जांच कैंप में लोगों के हृदय, दंत, आंख, कान, गला संबंधी रोगों की जांच की गई। इस मौके पर स्थानीय चिकित्सक डा. अमर सिंह सिद्धू, डा. करण सिंह, डा. तलवार आदि ने भी रोगियों की जांच में दिल्ली से आए चिकित्सकों का सहयोग किया। इस अवसर पर रोगियों को ललित गीतांजलि माकन फाउंडेशन द्वारा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव नवीन केड़िया, लाक शहरी प्रधान भूपेश मेहता, सनातन धर्म सभा के प्रधान आरपी शर्मा, सनातन धर्म विश्र्वविनालय के प्रधान केके शर्मा, विष्णु शर्मा, अशोक तलवाड़िया, चमन लाल मिाल, हंसराज अरोड़ा, सुबे सिंह चाहरवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment